• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा एसएसपी ने 10 थाना प्रभारी समेत 15 निरीक्षक-उप निरीक्षक बदले

ByVijay Singhal

Jan 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एसएसपी ने 10 थाना प्रभारी समेत 15 निरीक्षक-उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले हैं। अभी भी कुछ लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मी रडार पर हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार रात एसएसपी श्लोक कुमार ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर थाना प्रभारियों के स्थानांतरण किये हैं। इनमें प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक कोसीकलां अजय कौशल को प्रभारी निरीक्षक रिफाइनरी, प्रभारी निरीक्षक गोविंदनगर राजकमल सिंह प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां, प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन रवि त्यागी को प्रभारी निरीक्षक गोविन्द नगर बनाया है। स्वाट प्रभारी छोटे लाल को प्रभारी निरीक्षक फरह, प्रभारी निरीक्षक सदर अश्वनी कुमार को प्रभारी निरीक्षक बरसाना, इंस्पेक्टर भगवत सिंह को प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन, प्रभारी निरीक्षक महावन सुधीर सिंह को प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार, प्रभारी निरीक्षक बरसाना चेतराम शर्मा को प्रभारी निरीक्षक महावन, थानाध्यक्ष रिफाइनरी अजय वर्मा स्वाट प्रभारी बनाये हैं। उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह को अपराध शाखा से थानाध्यक्ष बल्देव, प्रभारी निरीक्षक फरह त्रिलोकी सिंह को अपराध शाखा, प्रभारी निरीक्षक बलदेव रंजना सचान को प्रभारी आपरेशन जागृति सेल, प्रभारी यूपी-112 पहलवान सिंह को वाचक एसएसपी, प्रभारी आपरेशन जागृति सेल देव पाल सिंह पुंडीर को प्रभारी यूपी 112, इंस्पेक्टर उमेश चन्द्र को थाना साइबर में स्थानांतरित किया गया है। सूत्रों की मानें तो एसएसपी के रडार पर कुछ अन्य उप निरीक्षक-निरीक्षक हैं। समय रहते अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई संभव है। पीपी सिंह सीओ सदर, श्वेता बनी सीओ महावन मथुरा। एसएसपी श्लोक कुमार ने थाना प्रभारियों के साथ ही छह क्षेत्राधिकारियों के भी कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी ने शुक्रवार रात किये स्थानांतरण में सीओ सदर संदीप सिंह को सीओ मांट, सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा को सीओ महावन, सीओ महावन संजीव राय को सीओ क्राइम, सीओ अपराध अनिल कपरवान को सीओ रिफाइनरी, सीओ मांट अशीष शर्मा को सीओ यातायात और सीओ यातायात पीपी सिंह को सीओ सदर तैनात किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.