• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा रिफाइनरी ने काव्य रस में डूबकर मनाया विश्व हिन्दी दिवस

ByVijay Singhal

Jan 12, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिनांक 10.01.2026 को विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर मथुरा रिफाइनरी ने दूरदर्शन केंद्र और आकाशवाणी केंद्र मथुरा के संयुक्त तत्वाधन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया और काव्य रसों में डूबकर इस विशेष दिन को मनाया| श्री मुकुल अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख, मथुरा रिफाइनरी एवं अध्यक्ष, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, मथुरा की अध्यक्षता में कवि सम्‍मेलन की शुरुआत की गई। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की पारंपरिक शुरुआत हुई और श्री मुकुल एवं श्रीमति छवि अग्रवाल ने कवियत्री एवं कवियों का शॉल ओढ़ाकर स्‍वागत किया। कवि सम्मेलन में श्री सुरेन्द्र सार्थक, (ओज, व्यंग्य रस एवं कवि सम्मेलन संचालन), श्री श्याम सुन्दर शर्मा, ‘अकिंचन’, (श्रंगार भक्ति रस), डॉ रमाशंकर पाण्डे, (ओज रस), श्रीमती रेनू उपाध्याय, (श्रृंगार, आध्यात्म, हास्य रस), श्रीमती पूनम शर्मा ‘पूर्णिमा’, (भवित रस), डॉ नरेन्द्र शर्मा, ‘ नरेन्द्र”, (गीतकार), डॉ. उमाशंकर राही, (ओज रस), श्री अंजीव ‘अंजुम’, (सजल कविता), डॉ सोहन लाल ‘शीतल’, (राजभाषा), डॉ भगवान ‘मकरंद’, (हास्य रस) आमंत्रित थे। साथ ही दूरदर्शन- आकाशवाणी केंद्र मथुरा से श्री वेद प्रकाश, श्री सत्यब्रत सिंह, श्री ओ पी सिंह और उनकी टीम भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यक्रम के आयोजन मैं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।श्रीमती पूनम शर्मा ‘पूर्णिमा’ ने श्रोताओं को गीतमय कर कंठप्रिय संगीत के दर्शन करवाए। मंच संचालक श्री सुरेन्द्र सार्थक ने अपनी हास्‍य- व्यंग्य रचनाओं से पूरे हाल के श्रोताओं को तालियॉं बजाने के लिए बेबस कर दिया और पूरा सदन तालीमय हो गया।  कवि सम्‍मेलन अर्धरात्रि तक समा बांधे श्रोताओं को गुदगुदाता रहा। पूरा सदन श्रोताओं से खचाखच भरा हुआ था। श्रीमति रेनू पाठक, वरिष्‍ठ प्रबंधक (सी.सी. एवं हिन्दी) के संचालन एवं श्री दीप चंद वर्मा, महाप्रबंधक (कर्मचारी सेवाएं, प्रबंधन सेवाएं, शिक्षण एवं विकास) के स्वागत भाषण, धन्यवाद ज्ञापन एवं कविताओं ने कवि सम्‍मेलन में चार चाँद लगा दिये।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.