• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा रिफाइनरी ने अंध विद्यालय अनाथ आश्रम और वृद्धाश्रम में मनाया नववर्ष

ByVijay Singhal

Jan 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । नए साल के पहले दिन मथुरा रिफाइनरी ने कम्यूनिटी आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत ज़िले के नौ स्थानों पर कंबल और मिठाइयाँ वितरित कर खुशियाँ बांटी और बुज़ुर्गों का आशीर्वाद लिया| मथुरा रिफाइनरी के अधिकारीगण लुई ब्रेल अंध विद्यालय- फरह, श्री भगवान गोकुल वृद्धाश्रम-गोकुल, भगवान दास अंध विद्यालय, वृन्दावन, राम कृष्ण सेवाश्रम, वृन्दावन, ज़िला अस्पताल मथुरा, स्वर्ण जयंती अस्पताल, मथुरा, देव आचार्य वृद्ध आश्रम, देव आचार्य अनाथ आश्रम, वृन्दावन और ज्ञान गोदरी वृद्धाश्रम वृन्दावन गए और यहाँ के रहवासियों के साथ नया साल मनाया और सभी को कंबल और मिठाइयाँ वितरित कीं। मथुरा रिफाइनरी के इस अनूठे कदम को सभी ने सराहा और देश के लिए इंडियन ऑयल और मथुरा रिफाइनरी के योगदान की प्रशंसा की । मथुरा रिफाइनरी के अधिकारियों के लिए ये जीवन का सबसे खुशनुमा पल था जब अंध विद्यालय और अनाथ आश्रम के बच्चों की हंसी ने सबका दिन बना दिया । ज़िला अस्पताल और स्वर्ण जयंती के मरीजों की खुशी और वृद्धाश्रम में बुज़ुर्गों से मिला आशीर्वाद और उनके द्वारा मथुरा रिफाइनरी की तरक्की की कामना, रिफाइनरी कर्मियों के लिए आनंद का वह पल था जो हम सभी को जीवन भर याद रहेगा। मथुरा रिफाइनरी सदैव ही बेहतर कार्यपालन, अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ ही साथ स्थानीय रहवासियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है, और शिक्षा, स्वास्थ्य और मूल भूत सुविधाएं प्रदान करती रही है| नए साल की इस खास शुरुआत के साथ मथुरा रिफाइनरी अपने लक्ष्य पर पुनः केन्द्रित है और समाज के प्रति अपनी संवेदना और कर्तव्य का पालन सदैव करती रहेगी
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.