• Thu. Feb 12th, 2026

उतर प्रदेश में मथुरा प्राइवेट सेक्टर में क्षय रोगियों को चिह्नित करने में दूसरे स्थान

ByVijay Singhal

Dec 4, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्राइवेट सेक्टर में क्षय रोगियों को चिह्नित करने में जनपद मथुरा का क्षय रोग विभाग प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। आगरा पहले और कानपुर नगर तीसरे स्थान पर है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि प्राइवेट सेक्टर में 7834 क्षय रोगियों की पहचान निजी चिकित्सकों ने की और उन्हें उपचार के लिए जिला क्षय रोग विभाग भेजा है। डॉ.पीपी पाठक, डॉ.आशीष गोपाल, डॉ.मोहित गुप्ता, डॉ.दिनेश बघेल आदि चिकित्सकों ने क्षय रोगियों को चिह्नित किया है। जिला क्षय रोग विभाग के समन्वयक आलोक तिवारी ने बताया कि आईएमए पदाधिकारियों एवं प्राइवेट चिकित्सकों के बेहतर सहयोग का ही यह नतीजा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.