• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, 25-25 हजार के इनामी को लगी गोली

ByVijay Singhal

Apr 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25-25 हज़ार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। ये दोनों अपराधी सिवासा स्टेट और कृष्णा आर्किड कॉलोनी में कार से आकर दिनदहाड़े चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे। इनका एक साथी पहले ही पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुका है, जबकि वारदात में प्रयुक्त कार बरामद हो चुकी है। घटना गुरुवार रात 11:05 बजे की है, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की वारदातों में शामिल दो बदमाश एक मोटरसाइकिल से आगरा की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो वे इंडस्ट्रियल एरिया की ओर भागने लगे। पीछा करने पर वे बाइक से गिर पड़े और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों अपराधियों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। इनके पास से चोरी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.