• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा पुलिस ने दो कंटेनर लुटेरे दबोचे, 4 की तलाश में दबिश

ByVijay Singhal

Nov 13, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता हाईवे पर कंटेनर लूट की वारदात सलमान गैंग ने की थी। कोसीकलां पुलिस और एसओजी ने कंटेनर लूट में शामिल दो लुटेरों को कोसीकलां बस अड्डे से दबोच लिया। फरार ४ लुटेरों की तलाश में मेवात में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात त्रिगुण विनेश ने पत्रकारों को बताया कि 9 नवंबर की रात छाता फ्लाईओवर के पास से 128 फ्रिज से भरा कंटेनर लूट लिया गया था। चालक और क्लीनर को कोसीकलां में खरौंठ नहर के पास फेंक गए थे। 18 घंटे बाद ही कोसीकलां के एसएचओ अनुज कुमार और एसओजी प्रभारी राकेश यादव ने हरियाणा के नूंह से कंटेनर को बरामद कर लिया था। पुलिस की टीमें लुटेरों की तलाश में दबिश दे रही थीं। इसी बीच कोसीकलां बस अड्डे से सलमान निवासी विशंभरा, शेरगढ़ और साहिब निवासी विशंभरा, शेरगढ़ को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। सलमान गैंग ने ही डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। फरार चार लुटेरों राहुल, मुज्जी निवासीगण विशंभरा, कंजा और उस्ताद निवासीगण नगला मेहरु, पलवल की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। छह लुटेरों ने 25 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
राहुल 8 करोड़ के मोबाइल लूट में रहा है शामिल

मथुरा। सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि सलमान गैंग के सक्रिय सदस्य राहुल फरह में हुई 8 करोड़ के मोबाइल लूटकांड में भी शामिल रहा है। पकड़े गए दोनों लुटेरों पर मथुरा और आसपास के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा इनके खिलाफ दूसरे प्रांतों में दर्ज मुकदमों की जानकारी जुटाई जा रही है। ये टीम में शामिल रहे लुटरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ अनुज कुमार, निरीक्षक अपराध चेतराम शर्मा, एसओजी प्रभारी राकेश कुमार यादव, एसआई रोहित कुमार, एसआई मनमोहन शर्मा, एसआई सोनू भाटी, एसआई दीपक नागर, सिपाही मनोज कुमार, सुमित, राघवेंद्र, सौरभ दुबे, दीपक पचौरी और अभिनय यादव शामिल रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.