• Mon. Feb 16th, 2026

पुलिस के सामने पत्नी के हत्यारोपी पति को मथुरा पुलिस राजस्थान में तलाश रही, नही मिला कोई सुराग

ByVijay Singhal

Feb 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी के अंतर्गत गांव भाहई
पुलिस की मौजूदगी में पत्नी की गोली मारकर हत्या करके फरार पति दूसरे दिन भी हाथ नहीं लग सका है। पुलिस की 5  टीमें राजस्थान और यूपी के कई जिलों में तलाश कर रही हैं। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।  थाना रिफाइनरी के गांव भाहई में 14 फरवरी की सुबह पुलिस की मौजूदगी में गंगा सिंह ने पत्नी सोनिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद दोनों बच्चों को लेकर हत्यारोपी फरार हो गया था। हालांकि एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय और एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह समेत अफसरों ने वारदात स्थल का निरीक्षण करने के बाद 5 टीमों को हत्यारोपी को पकड़ने के लिए लगाया था लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ हत्यारोपी नहीं लग सका है, जबकि 5 टीमें हत्यारोपी की तलाश में राजस्थान के भरतपुर, कामां, अलवर और यूपी के अलीगढ़, आगरा, मथुरा आदि जनपदों में खाक छान रही हैं। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि राजस्थान और यूपी के कई जिलों में टीमों को भेजा गया है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

हत्या के बाद गांव भाहई में सन्नाटा है। एहतियात के लिए पुलिस की गाड़ियां बार-बार गश्त करके माहौल पर पूरी नजर बनाए हैं। हालांकि हत्यारोपी के घर पर बहन संगीता देखरेख कर रही है। फिलहाल गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.