• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा पुलिस की झाँसी के बदमाशों से मुठभेड़, 4 बदमाश गोली लगने से घायल,

ByVijay Singhal

Sep 9, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। थाना पुलिस और स्वाट टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन में 4 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों सहित पुलिस ने 5 बदमाश गिरफ्तार किए। पकड़े गए बदमाश डकैती की योजना बना रहे थे। थाना गोविंद नगर पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली कि चक्र तीर्थ घाट के पीछे यमुना मिशन के रास्ते पर कुछ बदमाश मौजूद हैं जो डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने पर दोनों टीम मौके पर पहुंच गईं। जहां पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। झांसी के रहने वाले सलमान,शाहरुख पुत्र असलम, फैज पुत्र वसी जाफरी उर्फ गुड्डू,रियाल पुत्र जमील खान और अनस पुत्र इकबाल श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ चैन, पर्स,मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम देने के लिए आए। यह लोग पुलिस की सतर्कता और कड़ी निगरानी की वजह से मंसूबों में कामयाब नहीं हुए। जिसके बाद वह डकैती की योजना बनाने लगे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मंसूबों में कामयाब न हो पाने पर निराश हुए इन बदमाशों ने शहर में किसी बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाना शुरू कर दिया। इसके लिए यह लोग चक्र तीर्थ घाट के पीछे यमुना मिशन के कच्चे रास्ते पर सुनसान इलाके में एकत्रित हुए और योजना बनाने लगे। झांसी के रहने वाले यह बदमाश रात होने का इंतजार करने लगे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि डकैती की योजना बना रहे बदमाश चक्रतीर्थ घाट के पीछे बैठकर योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश और पुलिस की तरफ से हुई फायरिंग में चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। गोली बदमाशों के पैर में लगी। घायल हुए बदमाश सलमान,शाहरुख, फैज और रियाज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जबकि इनके साथी अनस ने आत्म समर्पण कर दिया। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि बदमाशों के पास से 1 गैस कटर,5 पेचकस,4 आरी के पत्ते,1 हथौड़ा,1 वसूली,2 छैनी,3 सरिया,1 सब्बल,2 छुरा,4 रस्सी के टुकड़े,6 टॉर्च,4 तंमचा 315 बोर,19 कारतूस बरामद किए। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ झांसी के विभिन्न थाना में मुकद्दमा दर्ज हैं।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.