हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव कोटा का रहने वाला एक आरोपी फरार है। रेप के इस आरोपी के खिलाफ मथुरा कोर्ट ने इनाम घोषित किया हुआ है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को जब कोई सफलता नहीं मिली तो मथुरा पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया। मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के कोटा गांव का रहने संजू पुत्र अमर सिंह पर रेप का आरोप है। संजू के खिलाफ थाना जैंत में मुकद्दमा संख्या 429/2005 धारा 376,452 व 506 दर्ज है। संजू को कोर्ट में हाजिर करने के लिए न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। जिसके बाद पुलिस ने जब आरोपी संजू पुत्र अमर सिंह की तलाश की तो वह कहीं नहीं मिला। रेप के मामले में फरार चल रहा संजू जब कहीं नहीं मिला तो पुलिस ने इस पर इनाम घोषित कर दिया और इसके जगह जगह पोस्टर चस्पा कर दिए। आरोपी संजू की गिरफ्तारी के लिए मथुरा पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया।
पुलिस द्वारा जारी पोस्टर में उसके हुलिया का जिक्र करते हुए लिखा है कि संजू का इकहारा बदन है। रंग गेंहुआ लंबाई 5 फीट 3 इंच, वजन करीब 50 किलो है। संजू के बड़े कान,बड़ी आंख, चपटी नाक चौड़ी थोड़ी, चपटा चेहरा,दोनों हाथ और सीने पर जले के निशान,माथे पर बीच में तिल और बाएं गाल पर मस्सा है। पुलिस के अनुसार संजू के बारे में किसी भी व्यक्ति द्वारा अगर सूचना दी जाती है तो उसकी पहचान गुप्त रखी जायेगी और उचित इनाम भी दिया जायेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
