बलदेव के अवैरनी गांव का रहने वाला जंगलिया का पत्नी निहाल से साथ न रहने को लेकर विवाद चल रहा था। जंगलिया ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पत्नी निहाल उसकी मर्जी के बगैर हाथरस में रहने वाले बेटे बलवीर और आकाश के पास चली गई थी। कई बार बुलाने पर भी वह वापस नहीं आई। इसके बाद 3 दिन पहले निहाल अपने छोटे बेटे आकाश के साथ वापस अवैरनी गांव वापस आ गई। इस पर जंगलिया ने कहा कि जब उसने बुलाया तो वह नहीं आई अब वापस क्यों आई हो। इस बात को लेकर पति पत्नी में विवाद बढ़ता जा रहा था। जिसके बाद शुक्रवार की रात को जंगलिया ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से बार कर दिया। इस बीच मां को बचाने जब बेटा आकाश आया तो उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद जंगलिया ने निहाल की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।
मूंगफली की ढकेल लगाता है आरोपी
पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया पति जंगलिया मूंगफली की ढकेल लगाता और अपना जीवन यापन कर रहा था। लेकिन मामूली विवाद ने उसे हत्यारा बना दिया और पहुंचा दिया जेल की सलाखों के पीछे। ग्रामीणों ने बताया कि जंगलिया का बड़ा बेटा बलवीर हाथरस में रहता है। निहाल कभी बड़े बेटे बलवीर के पास चली जाती तो कभी गांव आ कर रहती थी।
हत्यारे पति को गिरफ्तार करने वालों में यह रहे शामिल
पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे पति को गिरफ्तार करने वालों में थाना प्रभारी बलदेव संजय कुमार त्यागी, उप निरीक्षक सुनील कुमार,प्रविंद्र कुमार, हैड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार ,कॉन्स्टेबल रोहतास कुमार,ओम प्रकाश,मोहित कुमार,संतोष कुमार के अलावा महिला सिपाही नीमांचल यादव शामिल रही।
 
  
 
 