हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आज शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ कार्यवाही हुई। जनपद की छाता पुलिस ने 2600000 रुपए की शराब से भरे ट्रक सहित तस्कर पकड़ा जबकि कोसी पुलिस ने 5 पेटी शराब सहित वैगनआर कार सवार युवक को गिरफ्तार किया। थाना कोसीकलाँ पुलिस द्वारा गैर प्रान्त से अवैध शराब की तस्करी करने वाले शराब तस्कर को हरियाणा की अवैध देशी शराब की 5 पेटियों (240 पौव्वा) व शराब की तस्करी में प्रयुक्त वैगन आर कार के साथ गिरफ्तार किया गया है। थाना कोसीकलाँ पुलिस व्दारा गैर प्रान्त से शराब की तस्करी करने वाले शराब तस्कर को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब अभियुक्त उक्त शराब को गढीपट्ठी होडल से खरीदकर अपनी कार वैगन आर से अपने घर ले जा रहा था। पुलिस टीम को गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि ग्राम लालपुर की तरफ से एक सफेद रंग की कार में शराब तस्कर अवैध शराब भरकर ला रहे हैं। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा चौकी गढीबरवारी पर बैरियर लगाकर चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान, ग्राम लालपुर की तरफ से आ रही एक कार को चैकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस टीम को देखकर कार के चालक नें कार को रोककर खिडकी खोलकर कार से उतरकर ग्राम कामर की तरफ भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेर घोटकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड लिया, पकडे गये व्यक्ति से भागने का कारण पूछा तो पकड़े गये व्यक्ति नें बताया कि मैं हरियाणा से देशी शराब सस्ते दामों में लेकर आता हूँ, जिसे मैं अपने घर पर महँगे दामों में बेचकर अच्छा-खासा मुनाफा कमाता हूँ, इससे मैं अपना व अपनी परिवार का खर्चा चलाता हूँ, आज भी मैं अपनी कार की डिग्गी में अवैध देशी शराब गढीपट्टी होडल वाले ठेके से खरीदकर ला रहा था, परन्तु आज आप लोगों नें पकड़ लिया, पकड़ी गयी कार की डिग्गी को खोलकर देखा गया तो कार की डिग्गी से कुल 05 पेटी अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई, अभियुक्त के पास हरियाणा की शराब रखने व उसे परिवहन करने से सम्बन्धित कोई दस्तावेज ना होने के कारण अभियुक्त को चौकी गढ़ी बरवारी बैरियर से आज 07.02.2023 को समय करीब 10:35 बजे गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी ।
