हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए के इनामी साइबर अपराधी शाहिद को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार तड़के हुई इस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। 23 दिसंबर सुबह एसओजी मथुरा और थाना गोवर्धन पुलिस की संयुक्त टीम सकरवा बाईपास के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित साइबर अपराधी शाहिद अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर वहां से गुजरने वाला है। जब पुलिस ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी शाहिद (26) निवासी देवसेरस पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। हालांकि, उसका साथी ‘वैरी’ पुलिस पर गोलियां बरसाते हुए झाड़ियों और अंधेरे का फायद उठाकर भागने में सफल रहा। घायल अपराधी को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
