हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में आए दिन उत्पन्न हो रही समस्याओं से जूझ रहे स्थानीय निवासियों से बातचीत करने के लिए डीएम,एसएसपी वृंदावन पहुंचे। अधिकारियों ने यहां मीटिंग कर लोगों की समस्याएं जानी और निजात दिलाने के लिए सुझाव सुने। वृंदावन शोध संस्थान के ऑडिटोरियम में स्थानीय समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने संवाद कार्यक्रम रखा। बुधवार को आयोजित किया गया यह संवाद कार्यक्रम निर्धारित समय से एक घंटे देरी से शुरू हुआ। इसमें डीएम,एसएसपी ने लोगों से पहले उनकी समस्या को सुना। कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारियों के सामने सबसे पहले वृंदावन में बेतरतीब तरीके से चल रही यातायात व्यवस्था को लेकर उत्पन्न हो रही समस्या को रखा। पंडा सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम और पार्षद वैभव अग्रवाल ने अधिकारियों को बताया कि नगर में सबसे बड़ी समस्या ई रिक्शा हैं। अधिक संख्या में ई रिक्शा चलने के कारण जाम की स्थिति रहती है। वैभव अग्रवाल ने अधिकारियों को बताया कि एंट्री पाइंट पर पारदर्शी व्यवस्था हो। स्थानीय लोगों को आधार कार्ड दिखाने के बाद भी प्रवेश करने में दिक्कत होती है। कार्यक्रम के दौरान व्यापारी गोविंद खंडेलवाल ने बांके बिहारी मंदिर पर प्रतिदिन की जा रही व्यवस्थाओं के कारण आ रही समस्या से निजात के लिए सुझाव रखे। गोविंद खंडेलवाल ने कहा कि बांके बिहारी जी को जग मोहन में विराजमान कराया जाए, श्रद्धालुओं को मंदिर में न रुकने दिया जाए,मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाया जाए,मंदिर में सीढ़ियों को हटाकर लकड़ी की रैंप बनवाई जाए। लाइव दर्शन की व्यवस्था हो, वीआईपी कल्चर खत्म कर दिया जाए,गेट नंबर 5 से स्थानीय नागरिकों को प्रवेश दिया जाए। स्थानीय नागरिकों से संवाद करने के बाद एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सबसे पहले 10 से 15 दिन के अंदर एक हैल्प लाइन नंबर जारी किया जाएगा। जिसके जरिए बांके बिहारी मंदिर आने वाले श्रद्धालु और स्थानीय लोग उस पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा ई रिक्शा जोन के आधार पर चलाए जाएंगे। पहले उन पर रूट और नंबर डाले जा रहे हैं, 50 प्रतिशत पर नंबर डाल दिए गए हैं। अतिक्रमण हटाने को अभियान चलेगा। पहले एलाउंस किया जायेगा फिर टीम बनाकर अतिक्रमण हटाया जायेगा। स्थानीय नागरिकों के साथ हुई बैठक में डीएम पुलकित खरे,नगर आयुक्त अनुनय झा,अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह,डीएफओ रजनीकांत मित्तल,सीएमओ अजय वर्मा, सीओ सदर प्रवीन मलिक, कोतवाली प्रभारी विजय सिंह, राधा कृष्ण पाठक,ललित अरोड़ा,कपिल उपाध्याय,श्याम सुंदर गौतम,आलोक बंसल,अभय वसिष्ठ,सुभाष गौड़, उदयन शर्मा,गोविंद खंडेलवाल,वैभव अग्रवाल,विनीत शर्मा,मुन्ना निषाद, नूतन पारिख,पुरषोत्तम शर्मा,अशोक अज्ञ,ज्ञानेंद्र गोस्वामी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
