• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा-व्रन्दावन में कूड़ा जला रहे तो कहीं बिना ढके ही ले जा रहे कूड़ा

ByVijay Singhal

Mar 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन में शहर की सफाई व्यवस्था के लिए प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी नगर निगम के कर्मचारी ही इन आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कहीं कूड़ा जलाया जा रहा है तो कहीं कचरा वाहनों में बिना त्रिपाल के ढोया जा रहा है। यह न सिर्फ सरकारी आदेशों का उल्लंघन है, बल्कि पर्यावरण और आमजन के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है। कूड़ा जलाने पर सख्त रोक लगाई है, लेकिन नगर निगम के कर्मचारी खुद ही इस नियम का पालन नहीं कर रहे। शहर के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर में आग लगाकर उसे नष्ट किया जा रहा है, जिससे जहरीला धुआं निकल रहा है और हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। स्थानीय निवासी शिवम गोस्वामी, प्रताप सिंह व चंदन कुमार का कहना है कि वे कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कूड़ा उठाने वाले वाहन चालक भी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए थे कि कूड़ा वाहनों को पूरी तरह ढककर ही लाया-ले जाया जाए, लेकिन हकीकत यह है कि यह नियम सिर्फ कागजों में ही रह गया है। खुले वाहनों से उड़कर कूड़ा सड़कों पर फैल रहा है, जिससे न केवल गंदगी बढ़ रही है, बल्कि संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक का कहना है कि समय-समय पर अधीनस्थों को निर्देश दिए जाते हैं उनका सख्ती से पालन कराया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.