• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा।ओलों ने धो दिए किसानों के अरमान, सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान, डीएम से की मुआवजे की मांग

ByVijay Singhal

Mar 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले में तीन दिन बूंदाबांदी और फिर अचानक मौसम बदला। मांट, छाता, कोसीकलां आदि क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी पड़े। कुछ स्थानों रविवार सुबह भी बारिश हुई। इससे खेतों में पानी भर गया। दूसरी ओर किसानों के अरमान भी बारिश ने धो दिए। इन्हीं फसलों के सहारे किसानों अपने अरमानों को पूरे करने के सपने देख रहे थे। किसानों के अनुसार, बदले मौसम से सरसों, आलू की फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने जिलाधिकारी से नुकसान के मुआवजे की मांग की है। नंदगांव क्षेत्र के किसान मदनलाल ने बताया कि बरसात से अधिकांश फसलों में नुकसान हुआ है। सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाना चाहिए। टैंटीगांव क्षेत्र में फसलें गिर गईं। सरसों की फली गिर गईं। खेतों में काटकर रखी फसलें भींग गईं। किसान हरीमोहन लवानियां, गयाप्रसाद, विनोद कुमार, कैलाश चंद, सुशील लवानियां, धर्मवीर उपाध्याय, सत्यप्रकाश लवानियां सहित आदि किसानों ने कहा कि खेतों काटकर रखी सरसों एवं गेहूं की फसल में काफी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल गिरने से काटने की समस्या उत्पन्न हो गई है। बाजना क्षेत्र में गांव पारसौली, मिठ्ठोली, सकतपुर, एदलगढ़ी, ढालगढी, महाराम गढ़ी सहित क्षेत्र के गांवों में गेहूं और सरसों की कटी फसल में भारी नुकसान हैं। शेरगढ़ क्षेत्र के रान्हेरा में खेतों में पानी भरा हुआ है। फसल के नुकसान के साथ ही किसानों डर सता रहा है कि फसल तो खराब हो गई, अब वे सहकारी समितियों, बैंकों का कर्ज कैसे भरेंगे। पूरे परिवार का पालन कैसे करेंगे। जो स्थिति है उससे लागत भी नहीं निकल सकेगी। शेरगढ़ क्षेत्र शेनवा, रान्हेरा, खुशी जटवारी, आदमपुर, अस्तोली, अगर्याला, लाडपुर पिंगरी और छाता के कई गांवों में फसलों को नुकसान हुआ है। दिगंबर सिंह, उमेश कुमार, हीरालाल सोलंकी, भूदेव सिंह, राधाकांत शर्मा, किशन सिंह आदि ने शासन से मुआवजा देने की गुहार लगाई है। छाता थाना क्षेत्र में ओलावृष्टि व बारिश के छाता में ओमप्रकाश पुत्र यादू निवासी मोहल्ला नगला ठोक छाता के घर पर शनिवार शाम 7:00 अचानक बिजली गिर गई। इससे मकान में दरारें पड़ गईं। मकान में बीच में छेद हो गया। आसपास की दीवारें भी चटक गई।
टैंटीगांव क्षेत्र में हुई बारिश से पाथकर रखीं ईंटे खराब हो गईं। भट्ठा संचालक देवेन्द्र कुमार गुप्ता, बल्देव प्रसाद गुप्ता, ओमवीर सिंह, ठाकुर गिर्राज सिंह, दीपा प्रधान, राजकुमार ने कहा कि फड़ों में पानी भरने के साथ ही पथाई बंद होने से मजदूरों को भी खाली हाथ बैठना पड़ेगा। जिला ईंट-भट्ठा एसोसिएशन के महामंत्री भानु प्रकाश ने बताया कि बारिश से भट्ठों पर काफी नुकसान हुआ है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.