हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जंकशन के आउटर से जनवरी में मां के पास सोती मासूम बच्ची के गायब होने की सुचना ने राजकीय रेलवे पुलिस को सकते में डाल दिया था। 10 महीने तक मासूम को तलाशने में लगी GRP को आखिर में तब सफलता मिली जब वह उनको जंकशन से 4 किलोमीटर दूर भूतेश्वर स्टेशन पर भिखारी गैंग के पास मिली। मासूम को भिखारी गैंग ने किडनैप कर लिया था। पुलिस ने बच्ची को बरामद करते हुए 2 महिलाएं सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया से दस माह पूर्व चोरी हुई ढाई वर्ष की बच्ची को जीआरपी ने भिखारी गिरोह के कब्जे से बरामद किया है। गिरोह ने बच्ची को भीख मंगवाने के उद्देश्य से चोरी किया था। जीआरपी ने तीन पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस खुलासे की जानकारी जीआरपी के सीओ विजय कुमार द्वारा दी गई। जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया से 7 जनवरी 2023 की रात को कच्ची बस्ती रंजीत नगर, भरतपुर निवासी फूलमती की ढाई वर्ष की बच्ची चोरी हो गई थी। फूलमती भटिंडा पंजाब जाने के लिए जंक्शन आई थी। ट्रेन का इंतजार करते समय फूलमती ने नशा कर लिया और बच्ची को वहीं छोड़ दिया। फूलमती का नशा जब कम हुआ तो उसे बच्ची का ख्याल आया। बच्ची को ना पाकर उसने इसकी सूचना जीआरपी थाने पर दी। फूलमती की तहरीर पर बच्ची के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई। बच्ची की तलाश में जीआरपी की टीमें कई दिन तक जुटी रहीं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी बच्ची के चोरी होने का कोई सुराग नहीं मिला। तब से जीआरपी की टीमें बच्ची की तलाश में जुटी थीं। जीआरपी थाना प्रभारी संदीप तौमर, एसएसआई कुलवीर तरार, सिपाही लोकेश कुमार आदि को सूचना मिली कि भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के निकट बच्चों को चोरी कर उनसे भीख मंगवाने का धंधा करने वाला गिरोह ठहरा हुआ है।
सूचना पर जीआरपी की टीम ने एसएसआई कुलवीर सिंह तरार के नेतृत्व में दबिश दी। इस दौरान फूलमती भी पुलिस टीम के साथ थी। पुलिस ने मौके से तिलक राम उर्फ अतुल पांडेय, आरिफ उर्फ तोतला निवासी आरके आश्रम, मेट्रो स्टेशन पिलर नंबर 6 के नीचे फुटपाथ, पहाड़ गंज नई दिल्ली, तुलसी उर्फ तुलिया पवार निवासी उमर गांव थाना बेलापुर, राजा की मंडी, जिला सोलपुर (महाराष्ट्र), काजल निवासी आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन, पिलर नंबर 16/17 के नीचे फुटपाथ, मंदिर मार्ग व हीना चौहान निवासी बारसी सोलापुर (महाराष्ट्र) को पकड़ लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
