हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा की थाना गोविंद नगर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को चोरी की 11 मोटर साईकिल, स्कूटर सहित गिरफ्तार किया है। यह शातिर चोर शहर में ही रहकर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस की गिरफ्त में आए यह वाहन चोर दो पहिया वाहन को काटकर उसके पार्ट्स बेचा करते थे। पुलिस ने दोनों वाहन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक गोविंद नगर ललित भाटी उप निरीक्षक चमन कुमार शर्मा चौकी प्रभारी डीग गेट व धर्मेद्र कुमार चौकी प्रभारी वृंदावन गेट के साथ चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान राहुल पुत्र फारुख और इकबाल पुत्र रसीद निवासी नई बस्ती बद्री नगर थाना गोविंद नगर बाइक से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब चैकिंग के लिये रोका तो वह बाइक के कोई भी कागज नहीं दिखा सके। जिसके बाद पुलिस ने बाइक के बारे में जानकारी की तो राहुल ने बताया कि यह बाइक उन्होंने चोरी की थी। इसके बाद पुलिस राहुल और इकबाल को थाने ले आई। थाना लाने के बाद पुलिस ने राहुल और इकबाल से पूछताछ शुरू की। जिसके बाद पता चला कि दोनों शहर में दो पहिया वाहन चोरी करते थे। इसके बाद वह कुछ दिन बाद उस वाहन को काट देते और फिर उसके पार्ट्स को टुकड़ों में बेचते थे। पुलिस ने दोनों शातिर वाहन चोरों की निशान देही पर 11 मोटर साइकिल के अलावा विभिन्न सामान चोरी का बरामद किया है। पुलिस ने राहुल और इकबाल की निशानदेही पर चोरी की 11 मोटर साइकिल के अलावा 4 प्लेट रेलगाडी के बाथरुम की , 1 विद्युत मोटर,1 घरेलू समर की मोटर, बैटरी , एक बंडल प्लास्टिक केबिल, एक बडी कटर मशीन व 2 ग्लाइंड बरामद किये गये । राहुल और इकबाल ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 1 वर्ष से ही इस काम को कर रहे थे और अभी तक कहीं गिरफ्तार नहीं हुए। शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वालों में प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी, डीग गेट चौकी प्रभारी चमन कुमार शर्मा,चौकी प्रभारी वृंदावन गेट धर्मेद्र कुमार,हैड कॉन्स्टेबल श्री चन्द्र,कॉन्स्टेबल राजकुमार, अजीत कुमार, विनय कुमार, धीरज सिंह, पीताम्बर के अलावा सनुज तोमर थाना गोविंद नगर शामिल रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
