• Mon. Feb 16th, 2026

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 16 सेक्टर में बंटा मथुरा:126 परीक्षा केंद्रों पर 81,030 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, एक केंद्र पर लगेंगे 32 सीसीटीवी कैमरे

ByVijay Singhal

Feb 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही हैं। बोर्ड परीक्षाओं के लिए मथुरा को 6 जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। 126 परीक्षा केंद्रों पर 81 हजार 30 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम ने अपर जिला अधिकारी प्रशासन को नोडल अधिकारी बनाया है। हाईस्कूल और इंटरमिडियेट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। बोर्ड परीक्षाओं के लिए मथुरा में 126 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 20 अति संवेदनशील और 21 संवेदनशील हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र भेजने का काम कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू कर दिया गया है।बोर्ड परीक्षाओं में जोन की जिम्मेदारी तहसील में तैनात एसडीएम के हवाले होगी तो मथुरा वृंदावन जोन के प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे होंगे। जबकि सभी परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहेंगे। वाह्य केंद्र व्यवस्थापक राजकीय कॉलेज व एडेड कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों को बनाया गया है। मथुरा तहसील में हाई स्कूल की परीक्षा में 6965 छात्र, 5549 छात्राएं परीक्षा देंगी। जबकि इंटर में 6650 छात्र और 4823 छात्राएं परीक्षा देंगी। महावन तहसील में हाईस्कूल में 5493 छात्र, 2772 छात्राएं, इंटर में 5682 छात्र और 2414 छात्राएं परीक्षा देंगी। मांट तहसील क्षेत्र में हाईस्कूल में 5289 छात्र और 3391 छात्राएं परीक्षा देंगी। जबकि इंटर में 5038 छात्र और 2819 छात्राएं परीक्षा देंगे। छाता तहसील क्षेत्र में हाई स्कूल में 3941 छात्र और 2640 छात्राएं परीक्षा देंगी। जबकि इंटर में 3768 छात्र और 1986 छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे। इसी तरह गोवर्धन तहसील क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर हाई स्कूल में 3908 छात्र और 2518 छात्राएं जबकि इंटर में 3504 छात्र और 1879 छात्राएं परीक्षा देंगे। बोर्ड परीक्षाओं के लिए कंट्रोल रूम से कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र भेजे जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जहां दो अलमारी होंगी जिसमें प्रश्न पत्र रखे जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। हर परीक्षा केंद्र पर 32-32 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम और प्रदेश मुख्यालय से जोड़ा गया है। प्रश्न पत्रों की रखवाली के लिए 24 घंटे 2 पुलिस कर्मी हर केंद्र पर तैनात रहेंगे। मानव संवदा पोर्टल के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक से ऑनलाइन बोर्ड परीक्षाओं की समीक्षा की। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम में लाइव माध्यमिक शिक्षा मंत्री को सुना। समीक्षा के दौरान मंत्री ने कहा कि कहीं भी नकल न हो। जहां नकल हुई वहां के केंद्र व्यवस्थापक और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.