• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा जनपद ने कई इलाकों में रात में बिगड़ा मौसम, बारिश के साथ गिरे ओले

ByVijay Singhal

Mar 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद के कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने के बाद शनिवार देर रात मौसम बिगड़ गया। कहीं तेज बारिश तो कहीं ओले गिरे। इससे गेहूं और सरसों की कटी व खेत में खड़ी फसलों को नुकसान के समाचार हैं। बाजना क्षेत्र में बेमौसम बरसात से सरसों और गेंहू की फसल में भारी नुकसान की आशंका है। गांव अहमदपुर, पारसौली, बारौठ, मुडिलिया, मानागढ़ी, सहित अन्य गांवों में नुकसान के समाचार हैं। कोसीकलां क्षेत्र में तेज बरसात व ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा। छाता में भी तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े। इससे फसलों में नुकसान हुआ है। सुरीर क्षेत्र में बारिश के साथ तेज हवा चली। मांट में मूसलाधार बारिश के साथ ओले भी बरसे। किसानों ने बताया कि बारिश से गेहूं की फसल गिर गई। महावन क्षेत्र में भी गर्जन के साथ तेज हवा चली। सुरीर, शेरगढ़ समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश से किसान परेशान हो उठे। सुरीर के किसान हरिओम, कैलाश, विनोद आदि ने बताया कि दो दिन से बूंदाबांदी हो रही थी। देर शाम तेज बारिश व ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान की आशंका बढ़ गई। शेरगढ़ के रान्हेरा शेनवा खुर्शी पिंगरी कराहारी जटवारी आदमपुर आदि क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। इससे पूर्व बरसाना क्षेत्र में तड़के से रुक रुक कर वर्षा से चिकसोली, मानपुर,डभाला, राकोली नहारा, जानु, हथिया, ऊंचागांव बरसाना आदि गांवों में सैकड़ों बीघा गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान हुआ। सरसों की फली गलने की आशंका ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.