हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने आपराधिक मामलों में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मादक पदार्थों आदि के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी ने अभियोजन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अपराध करने के पश्चात अपराधियों को सजा न मिलने पर उनका मनोबल बढ़ता है और आपराधिक घटनाओं में वृद्धि होती है। जिलाधिकारी ने गुण्डा एक्ट तथा गैंगस्टर के मामलों मे प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए, ताकि अपराधियों को सजा दिलाई जा सके। उन्होंने अभियोजन मामलों में अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया तथा कहा कि जवाबदेही तय करने से अभियोजन कार्यों में प्रभावी और पारदर्शी निष्पादन से न्याय की प्रक्रिया को तेजी आयेगी। जिलाधिकारी ने महिलाओं एवं बच्चों से अपराधों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए अभियोजन विभाग के अधिकारियों से कहा कि शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। मुकदमों में प्रभावी तरीके से पैरवी की जाए, महिलाओं से संबंधित जो मुकदमे जैसे हत्या, अपहरण, बलात्कार आदि घटनाओं का चार्ट अलग बनाया जाए। उन्होंने आपराधिक मामलों में लिप्त अपराधियों को सजा दिलाने हेतु न्यायालयों में मुकदमों की प्रभावी ढंग से पैरवी करने के लिए अभियोजन अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में अवैध मदिरा एवं नकली/ जहरीली शराब की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षण संस्थानों के आस-पास किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित होनी चाहिए। निर्देश दिए, ताकि रंगोत्सव 2026 में आने-जाने वाले श्रृद्धालुओं, पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार से समस्या का सामना न करना पड़े। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, एसपी क्राइम अवनीश कुमार मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
