हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मातृ शक्ति महिला कबड्डी लीग का फाइनल मुकाबला मथुरा दबंग और नंदगांव वॉरियर्स के बीच हुआ। फाइनल दबंग की टीम ने जीता। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। श्री शांतनु बिहारी शिव लाल इंटर कॉलेज, सतोहा के प्रांगण में चल रही मातृ शक्ति महिला कबड्डी लीग का फाइनल मुकाबला मथुरा दबंग की टीम ने एक पॉइंट से जीता। दबंग के खिलाड़ियों को जसवंत टेलीकॉम की ओर से 11 हजार, उप विजेता नंदगांव वॉरियर्स को दस हजार एवं तृतीय और चतुर्थ टीम के खिलाड़ियों को 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। निर्णायक की भूमिका राकेश तंवर, वीरेंद्र, राजवीर, श्रीकांत, भूपेंद्र, सुमन यादव, प्रीतम सिंह आदि ने निभाई। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र सिंह, शिवा राजपूत, लाखन सिंह, अनूप सिंह, चेतराम शर्मा, आरपी सिंह, कृष्णा गहलोत, नरायण सिंह, मोहन दास आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
