हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हापुड़ की घटना के विरोध में जारी हड़ताल खत्म होने के दूसरे ही दिन शुक्रवार को मथुरा बार एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा कर दी गई। एल्डर कमेटी के निर्देशन में आयोजिक बैठक में चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गई। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, ऑडिटर और कोषाध्यक्ष के लिए 6 अक्तूबर को मतदान होगा और अगले दिन मतगणना के बाद विजेता प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। बार संघ से जुड़े 2900 अधिवक्ता चुनाव में वोटर की भूमिका निभाएंगे। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अगले सप्ताह तक होने की उम्मीद है। बार सभागार में बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक बार के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। संचालन ठाकुर अरविंद कुमार सिंह ने किया। आपसी विचार विमर्श के बाद सभी अधिवक्ताओं की एकराय से चुनाव की तिथियां घोषित की गईं। चुनाव लड़ने वाले 2 कार्यकारिणी अधिवक्ताओं ने अपने पद छोड़े, क्योंकि वह आगामी चुनाव में उम्मीदवार हैं। इस दौरान तय किया गया कि मतदान के दिन किसी अधिवक्ता या पदाधिकारी या प्रत्याशी को मतगणना परिसर में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित होगा। इसके साथ ही जो अधिवक्ता फर्जी मतदान करते पाया गया तो उसकी बार सदस्यता रद्द कर दी जाएगी। बैठक में विनोद चौधरी, रविंद्र सिंह राजपूत (हरी), चंद्रपाल शर्मा, सुरेश कुमार पांडेय, डा. कमलकांत उपमन्यु, आलोक सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
क्या है उम्मीदवार के लिए योग्यता
बार चुनाव नियमावली के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष का अनुभव रखने वाला अधिवक्ता, उपाध्यक्ष के लिए 15 वर्ष, सचिव के लिए 10 वर्ष, ऑडिटर और कोषाध्यक्ष के लिए 15 वर्ष और संयुक्त सचिव के लिए 5 वर्ष की प्रैक्टिस का अनुभव रखने वाला अधिवक्ता चुनाव लड़ सकता है। संभावित प्रत्याशियों मची होड़ अध्यक्ष पद के लिए मदन गोपाल सिंह, राजकुमार उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, त्रिलोक चंद शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा संभावित प्रत्याशी हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए करीब एक दर्जन अधिवक्ताओं के बीच होड़ है। सचिव पद पर पांच अधिवक्ताओं के नाम सामने आ रहे हैं। संयुक्त सचिव पद के लिए छह अधिवक्ता दावेदारी पेश कर रहे हैं।

7455095736

Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes