• Mon. Oct 27th, 2025

मथुरा आकाशवाणी केंद्र का मनाया 57 वां स्थापना दिवस,हुए रंगारंग कार्यक्रम

ByVijay Singhal

Feb 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा में आकाशवाणी केंद्र की स्थापना की गई। आकाशवाणी केंद्र मथुरा वृंदावन का 57 वां स्थापना दिवस आकाशवाणी दूरदर्शन केंद्र पर रंगारंग कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। आकाशवाणी दूरदर्शन केंद्र पर कवि सम्मेलन व माधुरी शर्मा के लोक गीतों का आयोजन दूरदर्शन केंद्र पर किया गया तथा इस कार्यक्रम में दूरदर्शन के महानिदेशक मयंक अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा राजेंद्र कुमार उप महानिदेशक आगरा एवं यशोदा नंदन निदेशक अभियांत्रिकी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय दूरदर्शन केंद्र के महानिदेशक मयंक अग्रवाल ने कहा कि ब्रज की भाषा इतनी प्रिय और मीठी है कि पूरी दुनिया में इसका कोई जवाब नहीं। इसीलिए ब्रज की कला को, ब्रज के कलाकारों को, ब्रज की विधाओं को प्रचारित और प्रसारित करने के लिए दुनिया के सामने लाने के लिए आकाशवाणी मथुरा वृंदावन केंद्र की स्थापना की गई। राजेंद्र कुमार उप महानिदेशक आगरा ने कहा कि ब्रज के कलाकारों को तथा जो लुप्त प्राय विधाएं हैं, उनको सुरक्षित करने के लिए ब्रज की पहचान को बनाए रखने के लिए, आकाशवाणी मथुरा वृंदावन केंद्र बहुत सराहनीय कार्य कर रहा है। मथुरा आकाशवाणी दूरदर्शन केंद्र पर रंगारंग कार्यक्रमों में प्रख्यात लोक गीत गायिका माधुरी शर्मा के लोक गीतों का आयोजन तथा ब्रज क्षेत्र के प्रख्यात कवियों द्वारा कविता पाठ किया गया। जिनमें प्रमुख रूप से नरेंद्र शर्मा,’नरेंद्र’, पूनम शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, ‘अकिंचन’, राधा गोविंद पाठक, नानक चंद्र, ‘नवीन’ आदि रहे। कार्यक्रमों का संचालन आकाशवाणी और दूरदर्शन के एनाउंसरों द्वय देवराज कृष्ण दीक्षित व दीपिका शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आकाशवाणी के 57 वें स्थापना दिवस पर आकाशवाणी से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को, मथुरा वृंदावन आकाशवाणी केंद्र के अध्यक्ष सर्वेश शर्मा व प्रोग्राम अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र सारस्वत,विभागाध्यक्ष विजय सिंह ‘नौलखा’ एवं दूरदर्शन केंद्र मथुरा के निदेशक सत्यव्रत सिंह द्वारा शॉल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात समस्त आकाशवाणी दूरदर्शन केंद्र के कार्यरत कर्मचारियों अतिथियों व पूर्व अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वरुची भोज दिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद चतुर्वेदी,चंद्रा ठाकुर,राजेश शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा एडवोकेट, उषा पांडे, जया, खुशबू, नीलमड़ी, मृणालिनी दीक्षित, सीमा शर्मा, अंशुल शर्मा, संजय सारस्वत, मनीष श्रीवास्तव, बृज भूषण चतुर्वेदी, अनुराग पांडे, प्रिया उपमन्यु, रूप किशोर, वीरेंद्र सिंह, अंजू मिश्रा, दीपक गोस्वामी, विजय लक्ष्मी, दिशा, सुबोध, पवन, विजय ठाकुर, गोपाल, नरेंद्र, सत्येंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित हुए सभी लोगों का मथुरा वृंदावन आकाशवाणी केंद्र के अध्यक्ष सर्वेश शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.