हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 08 सितंबर दिनांक 6 सितंबर 2023 को शाम 7.30 बजे माo महापौर श्री विनोद कुमार अग्रवाल, जिला अधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय, नगर आयुक्त नगर निगम श्री अनुनय झा, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के वीसी श्री नगेन्द्र प्रताप , अपर नगर आयुक्त श्री क्रांति शेखर सिंह, सचिव एमवीडीए श्री राजेश कुमार ,सहायक नगर आयुक्त श्री राज कुमार मित्तल भारतीय स्टेट बैंक के उपमहाप्रबंधक श्री राजीव मिश्रा एवं मुख्य प्रबंधक मुख्य शाखा श्री शैलेष तथा एसबीआई बैंक के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया स्टेट बैंक चौराहे का लोकार्पण। स्टेट बैंक चौराहा पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बाँसुरी व माखन मटकी की मूर्ति की स्थापना की गई। अद्वितीय प्रतिमा/ मूर्ति स्टेट बैंक चौराहे का सांस्कृतिक धरोहर के महत्वपूर्ण हिस्से का प्रतीक है। इस प्रतिमा का निर्माण भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा मथुरा तथा नगर निगम के सहयोग द्वारा किया गया है। प्रतिमा में नगर की सांस्कृतिक धरोहर की महत्वपूर्ण मुद्रा है।
7455095736
