हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्वनिधि महोत्सव के आयोजन के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार ने रेहड़ी-पटरी (स्ट्रीट वेंडर) वालों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘स्वनिधि योजना’ शुरू की है। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना को केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने शुरू किया है, जिसका उद्देश्य रेहड़ी-पटरी वालों को न केवल ऋण देकर सशक्त बनाना है तथा उनका पूर्ण विकास और आर्थिक संपन्न करना है। स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को डिजिटल माध्यम से जोड़ा जायेगा, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी। इस योजना के तहत लाभार्थी को तीन चरणों में ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना में कार्यशील पूंजी ऋण के रूप में पहले वर्ष की अवधि के लिए 10,000 रुपये दिए जाते है, उसके बाद व्यवसाय के विस्तार को संभव करने के लिए, पहले के ऋणों के पुनर्भुगतान पर क्रमशः दूसरे और तीसरे साल में 20,000 रुपये और 50,000 रुपये के बढ़े हुए ऋण प्रदान किए जाते हैं, जिससे कि लाभार्थी अपने रोजगार को बढ़ा सकते हैं। श्री खरे ने कहा कि योजना का लाभ पाने में किसी भी लाभार्थी को कोई समस्या उत्पन्न होती है तो डूडा कार्यालय में सम्पर्क अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में प्रथम ऋण 20974, द्वितीय ऋण 4664 एवं तृतीय ऋण 83 लाभार्थियों को प्राप्त हो चुका है। पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित बैंक ऑफ बड़ौदा के 6, बैंक ऑफ इंडिया के 6, भारतीय स्टेट बैंक के 169, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के 4, यूको बैंक के 2, केनरा बैंक के 15 तथा ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यवृत्त ऋण किया है। लाभार्थियो को प्रमाण पत्र एवं शाखा प्रबन्धको को योजनान्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशास्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मा0 विधायक बल्देव पूरन प्रकाश ने महोत्सव के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया है। स्वनिधि महोत्सव में स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी (स्ट्रीट वेंडर) वालों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त हेतु ऋण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि रेहड़ी-पटरी वाले (स्ट्रीट वेंडर) भारत की आर्थिक विकास यात्रा का एक अनिवार्य हिस्सा रहे हैं और किफायती दरों पर वस्तुएं और सेवाएं उपलब्ध कराकर रहन-सहन के खर्च को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा इस योजना के अतंर्गत शहरी पथ विक्रेताओं को अपनी आजीविका/व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कार्यशील पूंजी के रूप में ऋण उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें अन्य मूलभूत सुविधायें भी मुहैया करायी जा रही है।परियोजना अधिकारी आदेश कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और लाभार्थी रेहड़ी-पटरी (स्ट्रीट वेंडरों) तथा उनके परिवारों की सफलता का जश्न मनाने के लिए सांस्कृतिक उत्सव स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। स्वनिधि महोत्सव स्ट्रीट वेंडरों की विकास गाथा और भारतीय अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को पहचानना है। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य छोटे उद्यमियों के साथ उनकी सफलता का जश्न मनाना और क्रेडिट अनुशासन, डिजिटल व्यवहार का प्रदर्शन करने और पीएम स्वनिधि योजना के साथ अपने सूक्ष्म व्यापार कौशल को प्रदर्शित करने की उनकी यात्रा का सम्मान करना है। रेहड़ी-पटरी वालों को कार्यशील पूंजी ऋण की सुविधा देने के लिए पीएम स्वनिधि योजना शुरू की गई थी ताकि वे अपने व्यवसायों को फिर से शुरू कर सकें। यह योजना रेहड़ी-पटरी वालों के वित्तीय समावेशन का व्यापक प्रयास है। सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल ने कहा कि इस योजना से पहले, रेहड़ी-पटरी वाले लोग पूंजी के लिए उच्च ब्याज दरों पर ऋण देने वाले अनौपचारिक माध्यमों पर निर्भर थे। यह महोत्सव गणमान्य हस्तियों और अन्य हितधारकों की सम्मानित उपस्थिति में रेहड़ी-पटरी वालों और उनके परिवारों को जोड़ेगा। स्वनिधि महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए जनपद के रेहड़ी-पटरी वालों का शुभकामनाऐं दी।
उक्त योजना के कार्यान्वयन के लिए एक संपूर्ण आईटी समाधान विकसित किया गया है, जिसमें आधार, उद्यमी, सिडबी, एनपीसीआई, पैसा पोर्टल आदि के डेटा-बेस को एकीकृत करते हुए स्वनिधि से समृद्धि लाना है और अर्थव्यवस्था के सबसे कमजोर वर्गों के लिए डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा देना है। लाभार्थियों को डिजिटल तौर पर जोड़ना पीएम स्वनिधि योजना का एक अभिन्न अंग है, जो रेहड़ी-पटरी वालों की क्रेडिट प्रोफाइल बनाने में मदद करता है। स्वनिधि योजना के माध्यम से उनके समग्र विकास के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्वनिधि से समृद्धि योजना के माध्यम से, पीएम स्वनिधि लाभार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाना है।
महोत्सव में प्रथम ऋण हेतु द्वितीय लोन हेतु व तृतीय रण हेतु आवेदन कराए गए आवेदनों को स्वीकृत कराने हेतु सभी बैंकों द्वारा महोत्सव में अपने स्टाल लगाए गए व स्वनिधि से समृद्धि के अंतर्गत लाभार्थियों को सरकार की अन्य 09 योजनाओं से लाभ दिलाने हेतु सरकारी विभाग अन्य सरकारी विभागों द्वारा भी स्टाल लगाए गए तथा बेहतर कार्य करने वाले समस्त कर्मचारियों डिजिटल पेमेंट करने वाले विक्रेताओं व स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन व पत्रिकाओं को कार्ड भी बांटे गए। उत्कृष कार्य करने वाले पथ विक्रेताओं को परिचय पत्र वितरित किये गए जो की बांके बिहारी पुत्र रोशन लाल, विजय सिंह पुत्र श्री हरी सिंह।
अत्यधिक डिजिटल लेन-देन के अन्तर्गत अधिकतम केश-बैक प्राप्त करने वाले पथ विक्रेता को प्रशस्ति पत्र वितरित किये गए जो कि सौरभ पुत्र राम यादव फास्ट फूड, विनोद राठौर पुत्र छोटे लाल कण्टी माला, कमल कान्त पुत्र शिवचरण- फास्ट फूड, सुभाष पुत्र धरमपाल चाय की दुकान, हरी सिंह पुत्र श्री किशोर-फल एवं सब्जी, देवेन्द्र कुमार पुत्र ज्ञान सिंह फल एवं सब्जी, रीना पत्नी रतन सिंह कपड़े की दुकान, भगवान पुत्र शुभा सिंह फल एवं सब्जी, हरीस कुमार पुत्र ज्ञान सिंह फल एवं सब्जी पथ विक्रेताओं को डिजीटल लेन-देन के बढ़ाव हेतु स्वनिधि मित्रों को प्रशस्ति पत्र वितरण | मुकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश, प्रताप पुत्र श्री भगवान दास। नगर निगम में निर्मित कैन्टीन के संचालन हेतु स्वयं सहायत समूह को प्रशस्ति पत्र वितरण राजवती पत्नी राधा बल्लभ स्वयं सहायत समूहों द्वारा उत्कृष कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र वितरण सोनिया माथुर जाग्रति स्वयं सहायता समूह, मनोरमा-मां चामुंडा देवी स्वयं सहायता समूह, शिवानी महिला सशक्तिकरण स्वयं सहायता समूह, सपना भूमि स्वयं सहायता समूह, छवि-यमुना जी स्वयं सहायता समूह, सुगंध राधे राधे स्वयं सहायता समूह। पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत पथ विक्रेताओं को अमृत कार्ड वितरण सौरभ पुत्र राम यादव, हरदम पुत्र गुलाब सिंह, राजकुमार पुत्र ओमप्रकाश, विनोद राठौर पुत्र छोटेलाल तथा कमलकान्त पुत्र शिवचरण को वितरण किए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
