• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र के एक गांव से आठ बच्चों की मां युवक के साथ भागी, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

ByVijay Singhal

Jan 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र के एक गांव से आठ बच्चों की मां को आधी उम्र के युवक से प्रेम हो गया। व उसके साथ फरार हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। 11 जनवरी की सुबह महिला घर से कूड़ा डालने के लिए गयी थी। काफी देर बाद तक उसके वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसकी तलाश शुरू की। तभी पति को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी को एक युवक ले गया है। पति ने बताया कि उसे जानकारी हुई कि पत्नी को शिकोहाबाद का रहने वाला युवक अपने साथ ले गया है। उसके आठ बच्चे हैं। बड़ा बच्चा 16 साल का है। बताते हैं कि महिला जिस युवक के साथ गयी है, उसकी उम्र महिला से आधी है। पति ने नामजद युवक के खिलाफ कोतवाली सुरीर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली सुरीर आये महिला के एक परिजन ने बताया कि घर से जाने के बाद महिला ने दो अलग-अलग एटीएम से हजारों रुपये निकाले हैं। इसकी जानकारी मोबाइल पर मैसेज आने के बाद हुई है। सुरीर कोतवाली के कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा महिला की तलाश की जा रही है। वहीं कॉल डिटेल के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इधर गांव में इस बात को लेकर चारों तरफ चर्चाएं हो रही हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.