• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा। सेना में भर्ती कराने का लालच देकर युवती से होटल में दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jan 15, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा में बाग बहादुर क्षेत्र के एक होटल में राजस्थान की एक युवती के साथ बुधवार को सीकर जिले के एक युवक ने दुष्कर्म किया। करीब दो महीने से दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। युवती ने अपनी मां के बीमार होने का हवाला देते हुए युवक से नौकरी लगवाने के लिए मदद मांगी थी। युवक ने युवती को मां के उपचार को साठ हजार रुपये दिए थे। साथ ही उसे सेना में भर्ती कराने का आश्वासन भी दिया। गुरुवार को शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। राजस्थान के सीकर जिले के थाना नीमका क्षेत्र के गणेश्वर निवासी निरंजन कुमार (41) के मोबाइल फोन पर करीब दो महीने पहले धौलपुर के मनिया क्षेत्र की रहने वाली एक युवती (26) की मिस काल गई। युवक ने पलट कर काल किया। तब दोनों को बातचीत हुई और उसके बाद लगातार बातचीत होती रही। बुधवार को दोनों मथुरा आए थे। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों ने यहां बाग बहादुर क्षेत्र के एक होटल में कमरा लिया और उसमें ठहरे हुए थे। युवती ने युवक के ऊपर होटल के कमरे में दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया। इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पुलिस होटल पहुंच गई। दोनों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। देररात युवती के बहनोई भी कोतवाली आ गए। इसके बाद निरंजन के विरुद्ध दुष्कर्म का नामजद मुकदमा लिखाया गया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। युवती ने पुलिस को बताया, दोनों के बीच करीब दो महीने से मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी। युवक ने उसे सेना में भर्ती कराने का लालच दिया था। युवक का आरोप था, युवती ने अपनी मां को बीमार बताया था। इसलिए उसने युवती को मां का उपचार को साठ हजार रुपये भी दिए थे। शहर कोतवाली प्रभारी ने बताया, युवती के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा लिख लिया गया और युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.