हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले के कोसीकलां शहर में सौतेले पिता ने अपनी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। पति की मौत के बाद बेटी मायके में रहने लगी। यहां फिर पिता ने शारीरिक उत्पीड़न शुरू किया। पीड़िता ने थाना कोसीकलां में नामजद प्रार्थना पत्र दिया है। शहर की एक कालोनी के रहने वाले एक व्यक्ति की करीब 18 साल पहले मृत्यु हो गई थी। मरने वाले व्यक्ति की पत्नी ने अपने पति के दोस्त के साथ दूसरी शादी कर ली। दोस्त की पत्नी का भी निधन हो गया था। दूसरी शादी करने वाली महिला पर उस समय एक पुत्र और पुत्री थी। महिला का दूसरा पति बच्चों को भी अपने घर ले आया। महिला का घर भी बिकवा दिया। कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक चला। इस बीच महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। जब सौतेली पुत्री बड़ी हुई तो सौतेले पिता की उस पर नीयत खराब हो गई। सौतेले पिता ने बेटी को एक दिन मिठाई में नशीला पदार्थ खिला दिया। उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए। पीड़िता ने विरोध किया तो पहले पति के पुत्र और पुत्री को घर से निकालने की धमकी देने लगा। उनके साथ मारपीट करने लगा। जैसे-तैसे उसने बेटी की शादी राजस्थान में कर दी, लेकिन उसके पति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बेटी मायके में आकर मां के पास रहने लगी। सौतेले पिता ने उसके साथ फिर शारीरिक संबंध बना लिए। करीब एक महीने पहले अश्लील वीडियो भी बना ली। सौतेले पिता की हरकतों का पीड़िता ने विरोध किया तो अश्लील वीडियो वायरल कर उसके जीवन को बर्बाद करने की धमकी दी। पीड़िता के भाई ने उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। जिस लड़के से रिश्ता तय किया था। उसको काल कर सौतेला पिता ने बेटी को लेकर उल्टी-सीधी बातें करने लगा। इससे तंग आकर पीड़िता ने थाना कोसीकलां में अपने सौतेले पिता के विरुद्ध नामजद प्रार्थना पत्र दिया। थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा ने बताया, यह गंभीर मामला है। इसकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
