• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा। पोस्टमार्टम में मौत का हुआ खुलासा, करंट से नहीं हुई थी महिला की मौत

ByVijay Singhal

Jan 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चार दिन पूर्व बरौली गांव में एक दबंग के खेत में चारा लेने गई महिला की मौत का मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को कई लोग एसपी देहात से मिले और स्थानीय पुलिस ने दबंगों का साथ दिए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत वजह करंट नहीं मिली है। गांव बरौली में चार रोज पूर्व मायके में रह रही पवित्रा (35) दोपहर गांव के एक शख्स के खेत से चारा लेने गई थी। इसी बीच वह विद्युत तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई थी और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का बिसरा सुरक्षित किया गया। परिवारीजनों का कहना था कि दबंग ने इस महिला को पीटकर मारा गया और करंट की बात कही, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण विद्युत करंट नहीं बताया गया है।

इस मामले में पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इसे लेकर सुहेलदेव समाजपार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए एसपी देहात बिसेन से मुलाकात की। कहा कि पुलिस इस मामले में दबंगों का साथ दे रही है। एसपी देहात ने पीड़ित लोगों को सीओ महावन आलोक सिंह से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। इस मामले में पूर्व में ही सभी कार्रवाई की जा चुकी हैं। यह बात ठीक है कि महिला की मौत करंट से नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट नहीं सका है, लेकिन महिला की मौत के कारण क्या है इसकी जांच दोबारा कराई जा सकती है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.