• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा। कोतवाली पुलिस ने पांच अंतरराज्यीय साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jan 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली पुलिस ने रेलवे ग्राउंड धौलीप्याऊ से पांच अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से मोबाइल, आधार कार्ड, बैंकों की पास बुक और डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि 2 दिसंबर- 2022 को आशीष कुमार निवासी भूतेश्वर से करीब 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी की थी। लोन के एवज में की गई साइबर ठगी के 5 जालसाज फरार चल रहे थे। करीब सवा माह बाद कोतवाल संजय कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर क्राइम अमित बैनीवाल और पुलिस टीम ने इन 5 जालसाजों को दबोच लिया है। पकड़े गए दीपक उर्फ दीपू निवासी गुरुअंगद देव कॉलोनी, राजपुरा पटियाला (पंजाब) व हाल ग्राम साथा नवीपुर, जलेसर एटा, मनोज गांव सालवाहनपुर, अहमदगढ़, बुलंदशहर, मनोज निवासी ग्राम असरोई, इगलास अलीगढ़, रवि निवासी ग्राम नरौरी, बागबाला एटा व हाल निवासी मकान नंबर 7 शीतला कॉलोनी सीतला माता मंदिर के पास सेक्टर-5 गुरुग्राम, हरियाणा और कौशिक निवासी गुरुअंगद देव कॉलोनी राजपुरा, पटियाला पंजाब व हाल निवासी ग्राम साथा नवीपुर, जलेसर है। मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन, 12 आधार कार्ड भिन्न-भिन्न नाम पते, 5 बैंकों की पासबुक, 2 चेक बुक, 4 डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.