हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना गोविंदनगर क्षेत्र स्थित जयसिंह पुरा इलाके से पुलिस को फोन आया कि एक महिला यमुना की तरफ जा रही है और वह काफी परेशान है। कहीं वह आत्महत्या न कर ले। सूचना मिलते ही थाना गोविंद नगर पुलिस,एंटी रोमियो टीम के साथ मौके पर पहुंची और महिला को यमुना में कूदने से रोक लिया।
जयसिंह पुरा इलाके के तमोली धर्मशाला के नजदीक रहने वाली 30 वर्षीय महिला पारिवारिक क्लेश के चलते आत्महत्या करने जा रही थी। 3 बच्चों की मां का ससुराल में सास, ननद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बात से नाराज ऋतु अपने बच्चों और पति को छोड़कर आत्महत्या करना चाहती थी।
समय रहते पुलिस को सूचना मिली और थाना गोविंद नगर पुलिस एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और महिला को आत्महत्या करने से बचा लिया। पुलिस महिला को थाना ले आई जहां उसके द्वारा आत्महत्या जैसा कदम उठाने के बारे में जानकारी की। महिला द्वारा पारिवारिक विवाद वजह बताई तो पुलिस ने उसे समझाया और बच्चों का हवाला दिया। जिसके बाद महिला कुछ संभली और फिर आत्महत्या जैसा कदम न उठाने की बात कही।
थाना गोविंद नगर प्रभारी ललित भाटी ने बताया कि महिला की मनो स्थिति देखकर पहले उसे ऑफिस में बिठाया और फिर उसके साथ महिला पुलिस कर्मियों ने दोस्ताना व्यवहार किया। जिसके बाद महिला ने कारण बताया। फिलहाल महिला को समझा बुझाकर उसके घर भेज दिया और परिवारीजनों को हिदायत दी गई है कि भविष्य में कभी लड़ाई झगड़ा न करें। इसके साथ साथ कुछ दिन महिला और उसके परिवारिजन पर पुलिस नजर रखेगी।
7455095736

Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes