हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में कांग्रेस नेता और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई। मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी फायरिंग तक पहुंच गई। आरोप है कि कांग्रेस नेता द्वारा की गई फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित परिजनों ने कांग्रेस नेता पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित थाना हाईवे से 100 मीटर दूर फायरिंग की घटना बताई जा रही है। पुलिस को जानकारी तब मिली जब फायरिंग में एक युवक गोली लगने के कारण घायल हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोली चलाने वाले आरोपी कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया। थाना हाईवे इलाके में लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर नरेंद्र नाम का युवक जंक फूड आदि की दुकान चलाता है। आरोप है कि यहां कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आशुतोष भारद्वाज किसी काम से आए। इसी दौरान वह नरेंद्र की दुकान की बगल में खाली जमीन पर टॉयलेट करने लगे। आशुतोष भारद्वाज का नरेंद्र ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और बात बढ़ते बढ़ते फायरिंग तक पहुंच गई। नरेंद्र के पैर में लगी गोली आरोप है कि आशुतोष भारद्वाज ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से नरेंद्र पर गोली चला दी। गोली नरेंद्र के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। नरेंद्र के चाचा गिरधारी सिंह ने बताया कि आशुतोष अन्य साथियों को लेकर आया और दस हजार रुपए महीने रंगदारी मांगने लगा। रंगदारी न देने पर गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए 27 वर्षीय नरेंद्र को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। नरेंद्र के पिता लक्ष्मण ने थाना हाई वे में आशुतोष भारद्वाज के खिलाफ जान से मारने का प्रयास और रंगदारी मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस वारदात स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से ही कांग्रेस नेता आशुतोष भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया और उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त कर ली। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि आशुतोष भारद्वाज के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
