• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा। थाना हाईवे पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ में भागते समय पैर में लगी गोली

ByVijay Singhal

Jan 6, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाश हरियाणा के पलवल का रहने वाला है। गुरुवार की दोपहर को मथुरा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश दो गाड़ियों से आगरा दिल्ली नेशनल हाई वे की तरफ आ रहे हैं। यह बदमाश हाई वे पर किसी ट्रक को लूटने या किसी एटीएम को काट कर ले जायेंगे। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने हाई वे पर चैकिंग शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने नरहौली पुल पर चैकिंग शुरू कर दी। इसी बीच क्रेटा और स्कॉर्पियो गाड़ी में आ रहे बदमाशों ने पुलिस चैकिंग देखी तो उन्होंने गाडियां भगा दी। जिसके बाद पुलिस ने करीब 10 किलोमीटर तक बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस की एक गाड़ी को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने टक्कर मार दी। इसके बाद संभली पुलिस टीम ने जब देखा तो क्रेटा गाड़ी रामपुर स्टेशन की तरफ भागी जबकि स्कॉर्पियो भरतपुर की तरफ भाग गई। क्रेटा गाड़ी का पीछा कर रही पुलिस ने आगे जा कर देखा कि एक गड्डे में कूदने के कारण उसमें पंचर हो गया। पुलिस ने जब गाड़ी में सवार बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा तो उसमें सवार बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। जिसमें 1 बदमाश के पैर में गोली लग गई जबकि अन्य बदमाश भागने में सफल रहे। जिनकी तलाश में पुलिस की टीम लग गई। पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश ने अपना नाम जाहिद पुत्र अयूब निवासी हुजुपुरी थाना हथीन पलवल हरियाणा बताया। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से क्रेटा कार, एटीएम काटने के उपकरण, 1 तमंचा 5 कारतूस जिंदा बरामद किए।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.