• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा। महावन में 9 साल की मासूम से किया रेप,आरोपी ने घर में घुसकर की हैवानियत

ByVijay Singhal

Jan 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के महावन में थाना जमुनापार क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक 9 वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने दरिंदगी को अंजाम दिया। जिसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत ले लिया है। मंगलवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे नौ वर्षीय बालिका अपने घर के अंदर काम कर रही थी। पड़ोसी युवक सतीश शराब के नशे में घर के अंदर पहुंचा था। अकेली बालिका को देखते ही युवक ने बुरी नीयत से जबरन बालिका को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बालिका की चीख पुकार से आसपास के पड़ोसी बालिका के घर आने लगे युवक लोगों को देखते ही भाग निकला। बालिका का पिता शहर मजदूरी करने गया था। बड़े भाई भी कहीं काम कर रहे थे और बालिका की छोटी बहन ही घर पर थी। बालिका पिता शाम को घर लौटा तो घटना की जानकारी हुई। बालिका के पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बालिका को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पिता की दी गई तहरीर पर आरोपी को हिरासत लिया गया हैं। थाना निरीक्षक ने बताया कि बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल में पुष्टि होने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.