हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना बरसाना राधारानी मंदिर के पीछे गौ तस्कर व बरसाना पुलिस में मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक गौ तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। साथी गौ तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से गौतस्करों की चोरी बाइक व तमंचा व कारतूस बरामद किये। 30 दिसम्बर कि रात्रि को कस्बे के बृषभान खिरक गौशाला से 24 गौवंश चोरी हो गये थे। जिसके बाद बरसाना पुलिस शातिर गौ तस्करों की तलाश में जुटी रही। मंगलवार कि शाम को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार व चौकी इंचार्ज हाथिया अरविंद पूनियां कस्बा इंचार्ज रोहित सिंह राधारानी मंदिर के पीछे शातिर गौ तस्करों की तलाश में छिपे हुए थे। जब पुलिस ने बाइक पर दो गौ तस्करों को रोकने का प्रयास किया तो गौ तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके जबाब में पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग की। जिसके चलते गौ तस्कर रफीक उर्फ भोपा के दाएं पैर में गोली लग गई। वहीं साथी गौ तस्कर समून भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने घटनास्थल से चोरी की बाइक व एक तमंचा दो कारतूस बरामद किये। वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए सीओ गोवर्धन राममोहन शर्मा ने बताया कि घायल शातिर गौ तस्कर पर थाना बरसाना सहित राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली के थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
