• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा। थाना यमुनापार के अंतर्गत किसान को अपहरण कर खाते से निकाले 3 लाख 78 हजार

ByVijay Singhal

Jan 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव सिहोरा के किसान श्याम सुंदर के साथ पहले अपहरण किया गया। उसके बाद उसके खाते से 3 लाख 78 हजार की रकम निकाल कर ठगी की गई। किसान के खाते से रकम निकलने पर पैरों तले जमीन खिसक गई। गांव सिहोरा के किसान श्याम सुंदर पुत्र राममूर्ति सिंह 25 दिसंबर की रात को बालाजी ढाबा से खाना खा कर अपने गांव लौट रहे थे रात करीब नौ बजे सिहोरा कोल्ड के समीप एक कार में आएं बदमाशों ने ओवर टेक कर मोटरसाइकिल पर जा रहे किसान श्यामसुंदर को रोक लिया उसके साथ मारपीट कर उसको जबरन कार में डाल कर ले गए। मारपीट करते हुए बदमाश बरसाना थाना क्षेत्र में नंदगांव के समीप गाड़ी को रोक लिया किसान का मोबाइल किसान को छोड़ कर भाग निकले। थाना जमुनापार पुलिस किसान को लेकर सिहोरा आई। किसान श्यामसुंदर शुक्रवार को केनरा बैंक गौसना में पहुंचा खाते से रुपया निकालने के लिए फार्म भरा खाते में रकम नहीं होने पर फार्म वापस कर दिया। किसान ने पूछा कैसे वापस कर दिया तो खाते में रकम नहीं होने का कारण बताया किसान के खाते से रकम निकलने पर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। किसान थाना जमुनापार पहुंचा अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी किसान ने बताया कि मेरा जमीन जयपुर बरेली हाइवे में चली गई उसका मुआवजा मिला था। मैंने केनरा बैंक गौसना में जमा किया था शुक्रवार को जरुरत पड़ने पर रुपया निकालने के लिए बैंक गया था। थाना जमुनापार उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया पीड़ित से तहरीर लेकर साइबर सेल के लिए भेजा गया है टीम गठित कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.