हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में कल्याण फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित रंगारंग कार्यक्रमो के मध्य “उल्लास 2022 धूमधाम के साथ मनाया गया। कस्बा राया में लगातार 5 वर्षों से समाज सेवा में समर्पित कल्याण फाउंडेशन द्वारा सायं सादाबाद रोड पर “उल्लास 2022” धूमधाम से सांस्कृतिक, रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थाना राया प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी बरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में गायक कलाकार निक्की कमाली , विक्की कमाली द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र मे अग्रणी भूमिका का निर्वहन करते हुए अपनी सेवाएं कर रही संस्थाओं, राधारानी सेवा समिति , रक्तदाता फाउंडेश , राष्ट्रीय युवा शक्ति ,श्री मुरलीवाला रोटी बैंक और समाजसेवियों को दुपट्टा पहनाकर स्म्रति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष सजल गोयल ने बताया कि हमारी संस्था पांच सालों से लगातार गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के लिए एम्बुलेंस सेवा, कन्या विवाह में सहयोग, रक्तदान शिविर , वेक्सीनेशन कैम्प आदि का आयोजन क्षेत्रीय लोगो के सहयोग से करती आ रही है। आगे आने वाले समय मे पर्यावरण एवं जल संरक्षण जैसी गम्भीर विषयों पर कार्य करेगी। इस दौरान सरंक्षक राजकुमार अग्रवाल चन्द्रप्रकाश अग्रवाल राजेन्द्र अग्रवाल प्रतुल गंगल अखिल अग्रवाल मनोज अग्रवाल कृष्णा अग्रवाल प्रदीप अग्रवाल प्रशांत अग्रवाल मनीष अग्रवाल मोहित बंसल अमित गोयल मुकेश अग्रवाल सोनू पेंटर पवन गोयल एडवोकेट योगेश गोयल गौरब अग्रवाल हर्ष गर्ग कमल अग्रवाल मोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश अग्रवाल ने किया। आभार व्यक्त संस्था के सचिव गौरब अग्रवाल व मीडिया प्रभारी प्रदीप अग्रवाल ने किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
