• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा। हाईवे से सटी लाजपत नगर कॉलोनी में फंदे से लटका मिला युवती का शव, कान में लगा था ईयरफोन

ByVijay Singhal

Dec 27, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में हाईवे से सटी लाजपत नगर कॉलोनी में एक युवती का शव सोमवार को पंखे पर फंदे से लटका मिला। थाना हाईवे पुलिस ने दरवाजे को ग्राइंडर से काटकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि मृतका के कान में ईयरफोन लगा था। मोबाइल कब्जे में लेकर पुलिस जांच की बात कह रही है। थाना हाईवे की लाजपत नगर कॉलोनी में 25 वर्षीय युवती का शव सोमवार सुबह परिजन ने घर के कमरे में पंखे के सहारे लटका देखा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने पहले दरवाजा खुद खोलने की कोशिश की। नहीं खुला तो सूचना पुलिस को दी गई। हाईवे पुलिस ने को भी सफलता न मिलने पर ग्राइंडर मशीन मंगवाकर दरवाजा कटवाया गया। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि कमरे के अंदर युवती के दोनों कानों में ईयरफोन लगा हुआ था। पास में पड़ा उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था। युवती के शव के पास से मिले मोबाइल फोन के डाटा के आधार पर पुलिस इस मामले में जांच करेगी। परिजन इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.