हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने की श्रृखंला में आयोजित प्रथम दिवस के कार्यक्रम में यमुना महारानी जी के विश्राम घाट पर दीपोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के संरक्षक विधायक राजेश चौधरी ने यमुना पूजन किया। वैदिक मन्त्रोच्चार के मध्य संरक्षक सहित सभी पदाधिकारियों ने मां यमुना का विधि विधान से पूजन अर्चन किया।उसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जला कर किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के गोल्डन जुबली कार्यक्रम के अवसर पर मथुरा इकाई द्वारा मथुरा के विश्राम घाट पर भव्य दीप दान किया गया। इससे पहले व्यापार मंडल के संरक्षक के नेतृत्व में सभी व्यापारियों ने यमुना पूजन किया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय द्वारा किया गया। महानगर अध्यक्ष विशाल खुराना बॉबी ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृखंला में व्यापार मंडल द्वारा आगामी समय में जरूरत मंद लोगों को कंबल वितरण किए जायेंगे। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी किए जायेंगे। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के संरक्षक बाल किशन अग्रवाल ,प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल मांट वाले , शिव शंकर वर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ विशाल खुराना , कार्यक्रम के संयोजक प्रयाग नाथ चतुर्वेदी,सह संयोजक अमित चतुर्वेदी, नन्द किशोर गुसाईं, हरिओम अग्रवाल मांट वाले, देवी राम गर्ग ,श्रीमती दीपा अग्रवाल, मनीष चतुर्वेदी, राज कुमार गोयल, वी के उपाध्याय,राकेश गौड़, बौबी ब्रजवाणी, गणेश पहलवान, मृदुल अग्रवाल,धरम चंद अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सुरेंद्र चतुर्वेदी, अरविंद आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
