हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की राया पुलिस व बदमाशों के बीच रात मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए हैं। इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये बदमाश सड़क पर सवारियों को लिफ्ट लिफ्ट देने के बहाने बिठाकर लूटपाट करते थे। बदमाशों के पास से लूट का सामान, अवैध तमंचा, चाकू भी बरामद हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि राया पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि एक गैंग सवारियों को गाड़ी में लिफ्ट के बहाने बिठाकर उनके साथ लूटपाट करता है। इस पर कई टीमें गठित की गई थीं। कल मुखबिर की सूचना मिली कि एक कार मथुरा की तरफ आ रही है। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
यमुना एक्सप्रेस वे के समीप पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हुए हैं। तीनों बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। इनके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू घटना में लूटे हुए एटीएम कार्ड व 9 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है। लूट की घटना में प्रयुक्त एक कार को भी बरामद किया गया है। बदमाशों का उपचार मथुरा के जिला अस्पताल में कराया जा रहा है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
