हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में स्थित इंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रिफाइनरी को उत्तर प्रदेश राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उठाए गए सराहनीय कदमों के लिए रिफाइनरी को यह पुरस्कार दिया गया है। मथुरा रिफाइनरी ने अपने उद्भव काल से ही ऊर्जा व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अथक प्रयास किए हैं और अपने महत्वपूर्ण व पर्यावरण हितैषी कदमों के लिए विभिन्न स्तरों पर कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी अर्जित किए हैं । उत्तर प्रदेश राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2022 प्राप्त कर मथुरा रिफाइनरी ने एक और अवॉर्ड अपने नाम किया है। ऊर्जा संरक्षण दिवस 14 दिसंबर 2022 को लखनऊ मे आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मथुरा रिफाइनरी के ऊर्जा संरक्षण के नियमित प्रयासों को सराहते हुए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में मथुरा रिफाइनरी को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान हासिल हुआ। कार्यक्रम में रिफाइनरी की हरित ऊर्जा पहलों को भी सराहना मिली है। ऊर्जा संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय नोडल एजेंसी ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न उद्योगों द्वारा ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उठाए गए ठोस कदमों की सराहना के लिए ये पुरस्कार शुरू किया हैl
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
