हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बारिश के कारण शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे द्वारकाधीश मंदिर के निकट बाइक स्लिप होने पर एक 3 वर्ष की बच्ची पानी के बहाव में बहते हुए यमुना में डूब गई। बच्ची की तलाश अभी जारी है लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। चौबिया पाड़ा के नगला पाइसा निवासी नितेश चतुर्वेदी दुबई में हैं। उनकी बेटी 3 वर्षीय श्रीम का शनिवार को जन्मदिन था। स्वामी घाट के निकट हाथरस वाली धर्मशाला में श्रीयम का जन्मदिन शनिवार रात को मनाया गया था।रात में तेज बारिश शुरू होगई थी। बच्ची की मां और अन्य परिजन पैदल घर की ओर चले गये। रात करीब 11:30 बजे बाइक पर बच्ची के फूफा पवन चतुर्वेदी, अपने दो बेटों देवांश (10), शिवांश (3) और नितेश की तीन वर्षिय बच्ची श्रीम को बैठाकर वहां से चले। पवन का छोटा बेटा शिवांश बाइक पर आगे बैठा था, जबकि श्रीम पवन के पीछे तथा उसके पीछे उनका बड़ा बेटा देवांश बैठा था। यह लोग पहले विश्राम घाट की ओर होते हुए चले लेकिन उधर सड़क पर बहुत ज्यादा पानी होने के कारण वापस लौट कर द्वारकाधीश बजरिया की ओर आ गए। वहां भी सड़क पर पानी का तेज बहाव था। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी और बाइक पर सवार सभी लोग गिर गए। पानी के बहाव में पवन और उनके दो बच्चे तो संभल गये लेकिन श्रीम पानी में पह गई। जब तक उसे पकड़ने का प्रयास करते तब तक वह पानी के तेज बहाव में असकुंडा घाट की ओर बह गई। यह देख उन्होंने शोर कर दिया। शोर को सुनकर आसपास के घरों से लोग निकल आए लेकिन तब तक बच्ची यमुना में चली गई थी। तुरंत परिजनों को सूचित किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात से ही यमुना में बच्ची की तलाश शुरू की गई। सुबह पीएसी के गोताखोर भी पहुंच गए और बच्ची की तलाश की जा रही है लेकिन बच्ची का पता नहीं चला है। बच्ची के डूबने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बच्ची के बाबा, मां और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बाइक पर पवन के दो बच्चे भी बैठे थे। वह भी बाइक अनियंत्रित होने पर गिर पड़े थे लेकिन इन्हें तुरंत पकड़ लिया गया, जिससे वह पानी के बहाव में बहने से बच गए लेकिन श्रीम पानी के बहाव में बह गई। नितेश दुबई में सर्विस करते हैं परिवार उनका यहां चौबिया पाड़ा स्थित नगला पाइसा में रहता है नीतीश की श्रीम इकलौती बेटी थी इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नगला पायसा निवासी बैकुंठनाथ चतुर्वेदी के बेटे नितेश की करीब पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। नितेश अपनी बेटी श्रीम को बहुत प्यार करता था। उसका एडमिशन घर से कुछ दूर ही स्थित एक स्कूल में करा दिया था। बेटी जब तक स्कूल में रहती, नितेश स्कूल के पास ही रहता था। करीब एक माह पूर्व ही वह दुबई गया है। बेटी के साथ हुए हादसे की जानकारी मिलते ही वह दुबई से चल दिया है। इंस्पेक्टर कोतवाली विजय सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे बच्ची के साथ हुए हादसे की जानकारी पुलिस को मिली थी। उसी समय वह पहुंच गये थे। सुबह से पीएसी के गोताखोर यमुना में तलाश कर रहे हैं। अभी तक बच्ची का पता नहीं चल सका है।
