हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में जीएसटी की टीम को कबाड़ी भी कर की चोरी करते मिले। उनके द्वारा बोगस और अस्तित्वहीन फर्मों से लेन-देन किया जा रहा था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को देखकर कई संचालक प्रतिष्ठानों को बंद कर चले गए। बुधवार को सात स्थानों पर जीएसटी के अधिकारियों ने छापेमारी की कार्रवाई की। शासन के निर्देश पर जीएसटी के अधिकारियों द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापे की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई जीएसटी के खुफिया विभाग की सूचना पर की जा रही है। जीएसटी एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर शशि भूषण त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार को कुल सात व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर कागजात खंगाले गए। उनके नेतृत्व में टीमों ने दरेसी रोड के प्रतिष्ठानों पर छापे की कार्रवाई की। कबाड़ की दुकानों पर स्क्रैप की खरीद-फरोख्त का कोई हिसाब-किताब नहीं मिला। इसके अलावा जनपद में अन्य स्थानों पर भी छापे की कार्रवाई की। वाणिज्य कर अधिकारी प्रशांत वशिष्ठ द्वारा किराना की दुकान, इंजीनियरिंग वर्क्स पर छापा मारा। डिप्टी कमिश्नर शशि भूषण त्रिपाठी ने बताया कि व्यापारी बोगस और अस्तित्वहीन फर्मों से खरीद करते हैं। ऐसे प्रतिष्ठानों की जांच में लाखों रुपये की गड़बड़ी मिल रही है। ऐसा माल जिसकी मौके पर खरीद की रसीद नहीं मिल रही है, उसको सीज किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
