हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शेरगढ़ पुलिस ने दिल्ली के विवेक विहार से मंगलवार तड़के शिष्य के आवास से हिंदू सेना प्रमुख संत युवराज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस संत युवराज को शेरगढ़ में ब्रजधाम आश्रम तक लाई। यहां से शेरगढ़ पुलिस ने करीब 40 तलवारें बरामद की हैं। उन्हें जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि हिंदू सेना प्रमुख संत युवराज निवासी ब्रजधाम आश्रम, रान्हेरा शेरगढ़ ने 28 नवंबर को सोशल मीडिया पर ईदगाह के संबंध में आपत्तिजनक वीडियो संदेश पोस्ट किया था। इसमें उत्तेजनात्मक शब्दों का प्रयोग किया गया था। संदेश को देखकर सख्त हुई गोविंदनगर पुलिस के निरीक्षक विनोद कुमार ने संत युवराज के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि संत युवराज को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। उसके पास से 40 तलवारें बरामद की गई है। शेरगढ़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट का दूसरा मुकदमा भी संत युवराज पर दर्ज किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
