हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नए साल के दूसरे दिन भी ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आस्था अडिग रही। जहां एक ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। वहीं एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने भी वृंदावन पहुंचकर ठाकुरजी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं को भी देखा। हालांकि उनके आगमन से पूर्व ही स्थानीय पुलिस और मंदिर प्रशासन ने मंदिर में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया था। लेकिन कुछ मामलों में उन्होंने सुधार के निर्देश दिए हैं। नए साल के दूसरे दिन बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ से हालात बेकाबू रहे। मंदिर में भीड़ इतनी थी कि लोग एक दूसरे को धक्का देते हुए आगे निकलने का प्रयास करते रहे। कुछ लोगों में तकरार भी होती नजर आई, लेकिन मंदिर में मौजूद पुलिसकर्मियों और सुरक्षागार्डों ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। ठाकुरजी के दर्शन के लिए एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ भी पहुंची। उन्होंने मंदिर में पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के हित में कई निर्देश दिए। वहीं मंदिर प्रबंधन माइक से श्रद्धालुओं से संयम बरतने और नियमों का पालन करने की अपील करता रहा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी मंदिर में तैनात किया गया है। मंदिर प्रबंधन ने हाईपावर्ड कमेटी के निर्देश पर रिटायर्ड फौजी भी तैनात किए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
