• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा। आरपीएफ ने अवैध ई-टिकट बनाने वाले को पकड़ा

ByVijay Singhal

Jan 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जंक्शन रेकवे स्टेशन के समीप रेलवे सुरक्षा बल ने अवैध तरीके से ई-टिकट बनाने वाले दलाल को धौली प्याऊ के पास से एक कंप्यूटर सेंटर से गिरफ्तार किया है। टीम ने दबिश देकर 5 ई-टिकट जब्त कीं। इसकी कीमत 6600 रुपये बताई गई है। आरोपी पर्सनल आईडी पर ई-टिकट बनाकर बेच रहा था। आरपीएफ प्रभारी अवधेश गोस्वामी ने बताया, आरपीएफ से जितेंद्र सिंह परिहार और क्राइम विंग से राजाराम मीना को टीम के साथ रवाना किया गया था। टीम ने अवैध तरीके से ई-टिकट बनाने वाले युवक भानु प्रताप पुत्र जीत सिंह निवासी बंदी बलदेव महावन को कंप्यूटर सेंटर भीम नगर स्टेट बैंक के पास धौली प्याऊ से गिरफ्तार किया है। इसके पास से लैपटॉप, भविष्य की यात्रा के 5 ई-टिकट जब्त किए। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह 150 से 200 रुपये अधिक दाम में इन्हें यात्रा करने वाले यात्रियों को बेच देता था। पुलिस ने युवक के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.