• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा। कृष्णचन्द्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर में दो दिवसीय विवेकानंद साधना शिविर सम्पन्न

ByVijay Singhal

Jan 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कृष्णचन्द्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर में दो दिवसीय विवेकानंद साधना शिविर सम्पन्न हुआ। इसमें रात्रि में कैम्प फायर एवं शूटिंग प्रतियोगिता के साथ आध्यात्मिक बौद्धिक सत्र का आयोजन किया। उद्घाटन आरएसएस के सह विभाग सम्पर्क प्रमुख व पूर्व प्रबंधक प्रदीप अग्रवाल, प्रबंधक समीर बंसल, उपाध्यक्ष विशाल रूहेला एवं प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने मां शारदे व स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्पार्चन से किया। उप प्रधानाचार्य, स्काउट के जिला सह आयुक्त राजीव पाठक ने अतिथि व वर्ग व्यवस्था का परिचय दिया। उद्घाटन सत्र में मोटिवेशनल स्पीकर प्रदीप अग्रवाल ने व्यवस्थित दिनचर्या पर विचार रखे। प्रबंधक समीर बंसल ने साइबर क्राइम के बारे में बताया। दूसरे दिन प्रातः स्मरण, योग व व्यायाम हुए। आध्यात्मिक सत्र में रामकथा वक्ता, अखिल भारतीय प्रमुख महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश गौड़ ने माता पिता एवं वेदों की भूमिका का मार्गदर्शन किया। शूटिंग के विजेताओं को पुरस्कृत किया। समापन पर विद्या भारती के ब्रज प्रांत शिक्षण प्रशिक्षण प्रमुख डा. अजय शर्मा ने समाज उत्थान में छात्रों की भूमिका पर विचार रखे। इस दौरान कन्हैया माहौर, प्रशांत ठैनुआं, उमेश शर्मा, विनय कुमार, नरेंद्र कुमार, मुनेश कुमार, अमृत सिंह, सुरेश कुमार, विजय कुमार, सीताराम, जगवीर, सोमकुमार, महेश शर्मा, लोकेश अग्रवाल, रवीन्द्र प्रताप आदि रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.