हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुराना श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह पर 6 दिसंबर को लड्डूगोपाल का जलाभिषेक और हनुमान चालीसा के पाठ के एलान के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो हिंदू नेताओं को उठाकर थाने में बैठा लिया है। इसके अलावा चार को घरों पर नजरबंद किया है। जनपद का माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहे इसके लिए एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। गोवर्धन पुलिस सोमवार को हिंदू नेता को उठाकर थाने ले आई। यहां पर सुबह से उसे बैठाकर पूछताछ की। एसएचओ नितिन कसाना ने बताया कि महाकाल सेना के जिला उपाध्यक्ष डॉ. सीताराम को पुलिस ने उनके आन्यौर स्थित आवास से उठाया है। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह इस एलान से पल्ला झाड़ते दिखा। एसएचओ का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के जो भी आदेश होंगे वही कार्रवाई की जाएगी। इधर, थाना हाईवे पुलिस बजरंग सेना के पदाधिकारी नरेश सिंह को उनके आवास श्रीजी पुरम, चरण सिंह मार्केट महोली से उठाकर थाने ले आई। दोपहर में थाने में बैठाए रखा। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल का कहना है कि बजरंग सेना के पदाधिकारी को थाने में बैठाए रखा है। जो भी वरिष्ठ अफसर आदेश करेंगे कार्रवाई की जाएगी।
वहीं कोतवाली पुलिस ने अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता संजय हरियाणा को रविवार की रात से घर में नजरबंद कर दिया। तीन और हिंदू नेताओं को घरों में नजरबंद कर रखा है। फिलहाल पुलिस मामले को छिपा रही है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद की शांत व्यवस्था में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
