हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिंहा सोमवार की शाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वृंदावन पहुंचे राज्यपाल पूरी तरह भक्ति भाव में नजर आए। राज्यपाल की सुरक्षा में जहां अर्ध सैनिक बल के जवान तैनात थे वहीं मथुरा दौरे के दौरान एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ,सीओ सदर प्रवीण मलिक और थाना कोतवाली वृंदावन प्रभारी विजय कुमार सिंह बल के साथ तैनात रहे। बांके बिहारी दर्शन करने पहुंचे राज्यपाल ने पहले भगवान बांके बिहारी के दरबार में हाजिरी लगाई इसके बाद विधि विधान से पूजा अर्चना की। करीब 15 मिनट तक मंदिर में रहे राज्यपाल मनोज सिंहा और उनके परिवार ने भगवान बांके बिहारी के समक्ष दीपक जलाया। इस दौरान मंदिर के सेवायतों ने उनको भगवान का अंग वस्त्र, दुपट्टा और प्रसाद भेंट किया। वृंदावन पहुंचे राज्यपाल मनोज सिंहा ने बांके बिहारी मंदिर में 5 नंबर गेट से प्रवेश किया और फिर वह दर्शन कर 4 नंबर गेट से परिक्रमा करते हुए अपनी गाड़ी पर पहुंचे। राज्यपाल मनोज सिंहा के वृंदावन पहुंचने पर वृंदावन भाजपा के महामंत्री जितेंद्र वार्ष्णेय रोनू,युवा नेता शशांक शर्मा आदि ने पटका पहनाकर स्वागत किया। मथुरा वृंदावन दौरे के दौरान महामहिम राज्यपाल ने मीडिया से दूरी बनाये रखी। बांके बिहारी जी के दर्शन कर जब वह बहार निकले तो उनसे पत्रकारों ने सवाल करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने राधे राधे कह कर किसी भी सवाल का जबाब देने से इंकार कर दिया। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिंहा सोमवार को मथुरा पहुंचे। एक शादी समारोह में शामिल होने आए राज्यपाल ने परिवार के साथ वृंदावन पहुंच कर भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए। इस दौरान वह पूरी तरह भक्ति भाव में नजर आए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
