हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।नंदगांव में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकताओं के साथ नुक्कड़ सभा की।उन्होंने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक मतदान कर प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
इस मौके पर हेमामालिनी ने कहा कि 26 अप्रैल को जनता जनार्दन अपने मत की शक्ति से जनपद में एक बार फिर कमल खिलाएगी। तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर विकसित राष्ट्र का निर्माण करेगी। उन्होंने जनसभा में लोगों से वृंदावन में अमित शाह की सभा में शामिल होने की अपील भी की। वहीं उन्होंने कहा उनका मुकाबला कांग्रेस के मुकेश धनगर और बसपा से सुरेश सिंह मैदान सहित 15 प्रत्याशियों से है।
इस नुक्कड़ सभा में भाजपा व लोकदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता संयुक्त रूप से नंदबाबा की जन्मस्थली में हेमा ने मांगे वोट हुए। इस दौरान भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल गोयल, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी,तरुण सेठ, रघुवर तोमर, आरपी सिंह, सह मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा,राष्ट्रीय लोकदल के अतुल सिसोदिया, पूर्व चेयरमैन जगपाल चौधरी, वीरी सिंह आदि उपस्थित रहे।
7455095736
